नैनीताल | नैनीताल में एक मासूम ने घर के भीतर रखा डीजल पी लिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTS
जम्मलखाल नेपाल निवासी तस्वीर नैनीताल में परिवार के साथ रहता था। वह यहां पर पत्नी संग मजदूरी का कार्य करता है। तस्वीर ने बताया कि गुरुवार शाम को घर के अंदर ही उसकी दो साल की बच्ची मनीषा खेल रही थी। इसी दौरान उसने पास में रखा डीजल पी लिया। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में मासूम में बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल ले जाया गया। यहां उसकी शुक्रवार रात मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।