HomeUttarakhandAlmoraविद्यार्थियों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर, प्रशिक्षण किट एवं प्रमाण पत्र...

विद्यार्थियों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर, प्रशिक्षण किट एवं प्रमाण पत्र वितरित

ADVERTISEMENTSAd

✒️ विद्यालय परिवार ने सेवा इंटरनेशनल का जताया आभार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। स्कूल क्राइसिस ओरिएंटेशन डिजास्टर एजुकेशन के तहत सेवा इंटरनेशनल ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शहरफाटक में 55 छात्र—छात्राओं को आपदा प्रबंधन में बचाव के तरीके, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रतिक्रिया, राहत और पुनर्वास पर वैश्विक स्तर प्रचलित मॉड्यूल पर प्रशिक्षित किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट एवं प्रमाण पत्र वितरण किए।

विद्यार्थियों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर, प्रशिक्षण किट एवं प्रमाण पत्र वितरित
विद्यार्थियों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर, प्रशिक्षण किट एवं प्रमाण पत्र वितरित
विद्यार्थियों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर, प्रशिक्षण किट एवं प्रमाण पत्र वितरित
विद्यार्थियों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर, प्रशिक्षण किट एवं प्रमाण पत्र वितरित

गत दिवस हुए कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर लोकेंद्र बलोदी ने प्राथमिक उपचार, सीपीआर, आपदा प्रतिक्रिया और स्कूल सुरक्षा पर प्रयोगात्मक सत्र लिया। जिला कार्यक्रम प्रबन्धक मनवर सिंह रावत ने बताया कि पिछले बीस वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान की मौजूदगी है और केदारनाथ आपदा के समय से ही उत्तराखंड में सेवा इंटरनेशनल द्वारा नि:स्वार्थ कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

मनोसामाजिक प्राथमिक उपचार पर व्यवहारिक प्रशिक्षण

मनोवैज्ञानिक परामर्श दाता प्रियंका बहुगुणा ने प्रतिभागियों को सायकोसोशियल फर्स्ट एड पर जानकारी प्रदान करते हुए किशोर विद्यार्थियों को आपदा के दौरान मनोसामाजिक प्राथमिक उपचार की आवश्यकता पर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को आपदा न्यूनीकरण, स्ट्रेचर बनाना, आपदा हेल्प लाइन का उपयोग, आपदा प्रबंधन से संबंधित विभागीय संरचना और पर्वतीय क्षेत्रों में प्रायः संभावित आपदाओं से बचने के कौशल, सड़क सुरक्षा, अग्नि शमन के सामान्य नियम आदि सिखाए गए।

विद्यालय परिवार ने सेवा इंटरनेशनल की टीम का विद्यालय परिवार की तरफ से स्वागत किया। प्रधानाचार्या रक्षा जोशी और पीटीए अध्यक्ष कमल बहुगुणा ने इस निःशुल्क प्रशिक्षण के सुदूर सीमावर्ती विद्यालय के चयन के लिए सेवा इंटरनेशनल का आभार प्रकट किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments