HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : ऐतिहासिक नंदादेवी मंदिर प्रांगण में जुटे हिजामं कार्यकर्ता, अखंड भारत...

अल्मोड़ा : ऐतिहासिक नंदादेवी मंदिर प्रांगण में जुटे हिजामं कार्यकर्ता, अखंड भारत का लिया संकल्प

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने आज शुक्रवार को यहां ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके अखंड भारत के सपने को साकार करने का संकल्प ​लिया। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा दौर में जिस तरह की राष्ट्र विरोधी शक्तियां हावी हो रही हैं। ऐसे मौके पर आवश्यकता है कि सभी राष्ट्रभक्त आपसी एकजुटता का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष को पुन: अपने वैभवशाली स्वरूप को प्राप्त करने की दरकार है। जब भारत अखंड होगा तभी शक्तिमान भी बनेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिलाध्यक्ष अभय साह, युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष अमन नज्जौन, उपाध्यक्ष भुवन पाठक, विकास कनौजिया, अभय उप्रेती, शुभम वर्मा, वीरांगना वाहिनी की नगर मंत्री शशि गुप्ता, जिला महामंत्री बिंदु भंडारी, शुभम वर्मा एवं नन्दा देवी मन्दिर के पुजारी प्रमोद पाठक आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments