HomeUttar Pradeshफेरों से पहले दूल्हे को याद आई प्रेमिका; शादी से किया इनकार

फेरों से पहले दूल्हे को याद आई प्रेमिका; शादी से किया इनकार

ADVERTISEMENTSAd

UP News | उत्तर प्रदेश के हरदोई में सात फेरों से पहले दूल्हे ने मंडप के नीचे उतरकर शादी से इंकार कर दिया। माधौगंज कस्बे के गेस्ट हाउस में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। यहां मंडप के नीचे दूल्हा जब भांवरों के लिए पहुंचा तो उसको पूर्व प्रेमिका की याद आ गई। दूल्हे को उसकी प्रेमिका ने कहा था कि अगर उसने शादी की तो वह आत्महत्या कर लेगी। इससे वह डर गया, और उसने शादी से इंकार कर दिया।

द्वारचार, जयमाला कार्यक्रम होने के बाद ये खबर फैली तो हड़कंप मच गया। पुलिस बुलाई गई। दूल्हे को बाइक से थाने लाया गया। बाद में शादी का खर्च समेत तमाम उपहार आदि वापसी की शर्त पर समझौता हुआ। 9 लाख में मामला सेटल हुआ है। बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई। उधर पुलिस का कहना- अगर तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।

दूल्हे ने शादी से कर दिया इनकार

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुर बाईपास पावर हाउस के रहने वाले दीपेन्द्र सिंह की 10 दिसंबर को शादी थी। बारात हरदोई के माधौगंज एक गेस्ट हाउस में आई थी। बारात पहुंचने पर बारात स्वागत किया गया। दूल्हा-दुल्हन पक्ष की ओर से रस्मअदायगी हुई। द्वारचार से लेकर जयमाला कार्यक्रम भी हुआ। लड़की पक्ष के लोगों ने पहले से तय दान दहेज भी दिया।

शादी के मंडप में आचार्य और दुल्हन पक्ष के लोग भांवर पड़ने के लिए तैयार थे कि तभी दूल्हे दीपेन्द्र सिंह ने शादी से इंकार कर दिया। इससे दुल्हन और उसके परिजन सकते में पड़ गए। लोग समझाते रहे। लेकिन दूल्हा नहीं माना। इस बीच जनातियों ने दूल्हे सहित उसके पिता, जीजा, मामा को गेस्ट हाउस से बाहर न जाने की हिदायत दी। 112 डायल पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी समझाया पर कोई असर नहीं हुआ।

दूल्हा ने कहा- प्रेमिका के चक्कर में उसने यह निर्णय लिया

दूल्हा दीपेन्द्र सिंह ने बताया- उसे शादी से परहेज नहीं है, पर पूर्व प्रेमिका के चक्कर में उसने यह निर्णय लिया। दोस्तों ने बताया कि फोन पर उसकी प्रेमिका ने आगाह किया था कि यदि वह यह शादी करता है तो वह आत्महत्या कर लेगी। इससे वह डर गया। जिस वजह से उसने शादी से इंकार कर दिया है।

जयमाला के बाद नहीं आया लड़का

पंडित जी ने बताया- पहले द्वारचार हुआ, इसके बाद जयमाला पड़ा, इसके बाद हमने लड़के को फेरों के लिए बुलाया तो लड़के ने दो घंटे लगा दिए, आया ही नहीं। फिर हमने बिटिया के भाई को भेजा बुलाने के लिए वो नहीं आया। फिर बाद में पता उसका किसी लड़की के साथ अफेयर है, इसलिए शादी नहीं की।

दुल्हे के पिता ने बताया- हमारे लड़के ने शादी से इनकार कर दिया है। हम लोगों ने खूब समझाया लेकिन नहीं माना है। अब समझौते पर बात बनी है। पता नहीं अचानक क्या हुआ है कि इसने शादी से इनकार कर दिया है।

थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया– दूल्हे पक्ष के लोगों से पूछताछ की गई। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है। लड़की पक्ष तहरीर देता है तो कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments