HomeBreaking NewsViral : व्हीलचेयर पर बैठ विकलांग ने 117 मीटर की ऊंचाई से...

Viral : व्हीलचेयर पर बैठ विकलांग ने 117 मीटर की ऊंचाई से की बंजी जंपिंग

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/इन दिनों शोसल मीडिया में एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि व्हीलचेयर पर बैठकर एक पैरालाइज्ड शख्स बेहद ऊंचाई से बंजी जंपिंग कर रहा है। युवक के इस हौंसले की जहां अधिकांश लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं बहुत से लोग इसे खतरनाक बता ऐसा नहीं करने की अपील भी कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम में शेयर किया गया है वीडियो

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

कहा जाता है कि अगर इंसान के दिल में कुछ कर गुजरने की तमन्ना है तो कोई भी परिस्थिति उसका रास्ता नहीं रोक सकती। ऐसा ही कुछ कर दिखलाया है एक विकलांग शख्स ने। बता दें कि वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @himalayanbungy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस अकाउंट से ऐसे ही खतरनाक स्टंट वाले वीडियोज़ पोस्ट किए जाते हैं। इस वायरल वीडियो में व्हीलचेयर पर बैठकर एक पैरालाइज्ड शख्स ऋषिकेश शिवपुरी में 117 मीटर की ऊंचाई से बंजी जंपिंग करता दिख रहा है। इसे लेकर कुछ लोगों द्वारा चिंता जताए जाने पर शख्स ने कहा, “मैं खुश हूं.मझे बंजी जंपिंग करना काफी पसंद आया और जब भी मौका मिलेगा मैं इसे दोबारा करूंगा।”

वीडियो के कैप्शन में लिखा है- “हमें भारत की एकमात्र बंजी कंपनी होने पर गर्व है जो असंभव को संभव बनाती है! व्हीलचेयर पर बैठे एक लकवाग्रस्त योद्धा ने 117 मीटर की भारत की सबसे ऊंची बंजी जंप फतह की, जिससे एक सपना हकीकत में बदल गया।” वीडियो को अब तक डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब साढ़े 23 लाख लोगों ने लाइक किया है। जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। बहुत से लोग ऐसे वीडियो शेयर नहीं करने की भी अपील कर रहे हैं। उनका कहन है कि ऐसा करना खतरनाक है। इससे अन्य विकलांग भी ऐसे करतब करने का प्रयास करेंगे, जो जानलेवा भी हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments