HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: रात अराजक तत्वों ने तोड़े कार के शीशे

बागेश्वर: रात अराजक तत्वों ने तोड़े कार के शीशे

ADVERTISEMENTS

✍️ कई जगह चल रहे अराजक तत्वों के अड्डे

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नगर में अराजक तत्व पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। नुमाइशखेत के समीप विकास भवन रोड में स्थानीय निवासी भूपेश पंत ने अपनी कार पार्क की थी। बुधवार की रात किसी समय अराजक तत्वों ने शीशे तोड़ दिए। पता चलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

इधर, आरे-द्वागड़ बाइपास, मंडलसेरा-आरे बाइपास जौलकांडे मोटरमार्ग आदि स्थानों पर भी अराजक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। ठंड अधिक होने से लोग घरों के भीतर समय से घुस जाते हैं। जिसके कारण अराजक तत्व उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने लगे हैं। इधर, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने कहा कि अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस निरंतर गश्त कर रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments