HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: महियाखेत में गुलदार का आतंक, दहशतजदा ग्रामीण

बागेश्वर: महियाखेत में गुलदार का आतंक, दहशतजदा ग्रामीण

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: तहसील के पीछे के क्षेत्र को मजियाखेत में गुलदार का आतंक बना हुआ है। वह लोगों के घरों की छत पर चढ़ रहा है। पालतू मवेशियों को लगातार मार रहा है। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा जगाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मजियाखेत में जौलकांडे तथा शीशाखानी के जंगल की तरफ से यहां गुलदार धमक रहा है। स्थानीय निवासी सुनीता टम्टा ने बताया कि उनके घर की छत में गुलदार तथा कुत्ते के बीच भयंकर लड़ाई हो गई। कुत्ता हिमालयी विशेष प्रजाति का था। उसने गुलदार से आधा घंटे तक टक्कर ली। उसके बाद उसकी आवाज बंद हो गई। वह घर के भीतर कैद रहे। सुबह उजाला होने पर कुत्ते का शव उनके घर के पीछे पड़ा था। स्थानीय लोगों ने बताय कि रात को नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट बंद है। उन्हें आवाजाही में परेशानी हो रही है। कामकाजी तथा व्यापारी देर से घर आते हैं। उन्हें भी गुलदार का भय बना हुआ है। इधर, आरओ श्याम सिंह करायत ने कहा कि वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। लोगों को भी सावधान रहना है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments