HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : ग्रामों और क्षेत्र पंचायतों में प्रशासक की नियुक्ति को शासन...

उत्तराखंड : ग्रामों और क्षेत्र पंचायतों में प्रशासक की नियुक्ति को शासन ने बनाई कमेटी

देहरादून | त्रिस्तरीय पंचायतों के तहत जिला पंचायत अध्यक्षों को बतौर प्रशासक नियुक्त करने के बाद अब सरकार ने ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने की संभावनाओं पर विचार के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। इस संबंध में सचिव पंचायती राज चंद्रेश कुमार की ओर से आदेश जारी करते हुए कमेटी से नौ दिसंबर तक अपनी आख्या के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

त्रिस्तरीय पंचायतों के तहत राज्य के सभी जिलों जनपदों (हरिद्वार को छोड़कर) में प्रशासक की नियुक्ति किए जाने के संबंध में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत संघ, उत्तराखंड और प्रदेश प्रधान संगठन, उत्तराखंड ने एक दिन पहले यानि मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर जिला पंचायतों की तर्ज पर उन्हें भी प्रशासक बनाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब सचिव पंचायती राज की ओर से इस संबंध में अपर सचिव पंचायतीराज विभाग युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में एक समिति बना दी गई है। पंचायती राज निदेशक निधि यादव और संयुक्त निदेशक हिमाली जोशी पेटवाल को समिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। समिति को अगले पांच दिन में सुस्पष्ट आख्या से साथ शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड : ग्रामों और क्षेत्र पंचायतों में प्रशासक की नियुक्ति को शासन ने बनाई कमेटी

ट्रेनों में लगाये जाएंगे एक हजार अतिरिक्त जनरल कोच – रेल मंत्री

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments