HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: घर—घर से कूड़ा एकत्र करने वाली सखी समूह की बहनें सम्मानित

बागेश्वर: घर—घर से कूड़ा एकत्र करने वाली सखी समूह की बहनें सम्मानित

ADVERTISEMENTS

✍️ रेडक्रास सोसायटी ने दो सुपरवाइजरों व 48 महिलाओं को बांटे कंबल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर ने आज सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें नगर क्षेत्र में घर—घर कूड़ा एकत्रित करने वाली सखी समूह की बहनों को सम्मानित किया गया। सखी सहायता समूह की 48 महिलाओं और दो सुपर वाइजरों को कंबल वितरण कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी जनपद में लगातार मानवीय पीढ़ा को कम करने का प्रयास कर रही है। जिसमें रक्तदान शिविर का आयोजन करना, आपदा प्रभावित परिवारों की मदद करना, स्वच्छता अभियान चलाना और महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण देना आदि कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा काफी बेहतर कार्य किया जा रहा है। बागेश्वर की तरह ही सखी समूह का गठन जनपद की अन्य नगर पंचायतों सहित ग्राम पंचायत किया जाएगा। जिससे स्वच्छता की और एक कदम और बढ़ाया जा सके। उन्होंने 48 सखी बहनों को रेडक्रॉस की ओर से कम्बल वितरित किये।

रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि इन महिलाओं को कंबल का वितरण कर आज सम्मानित किया गया है। महिलाओं द्वारा सुबह 4 बजे से पहले उठ कर अपने कार्य को काफी बेहतर ढंग से किया जा रहा है। उनके बेहतर कार्य के कारण आज बागेश्वर सखी समूह राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में प्रदेश में पहला व देश में 10वां स्थान मिला है जो जिले के लिए काफी गौरवान्वित होने वाली बात है। सचिव रेडक्रॉस सोसायटी आलोक पांडे ने बताया कि मानवीय पीढ़ा को कम करने रेडक्रॉस का सदैव ध्येय रहा है। रेडक्रॉस सोसायटी हर पीड़ित और जरूरत मंद तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। यह सम्मान सखी समूह कि महिलाओ को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करने का छोटा सा प्रयास है। सखी समूह कि सुपर वाइजर प्रेमा उपाध्याय ने बताया कि उनकी समूह कि महिलाओ के द्वारा जो भी कार्य किया जा रहा है। उसे और भी बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, संजय साह जगाती, उमेश जोशी, वेद प्रकाश पांडेय, दीपक खेतवाल, हरीश सोनी, आर पी कांडपाल,हिमांशु जोशी, संजय टम्टा, गोपाल प्रसाद, प्रेम सिंह हरड़िया, अधिशाषी अधिकारी मोहम्मद यासीन आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments