HomeUttarakhandAlmoraकैंचीधाम के जाम से दिलायें निजात, व्यापार मंडल का धरना 01 दिसंबर...

कैंचीधाम के जाम से दिलायें निजात, व्यापार मंडल का धरना 01 दिसंबर को

ADVERTISEMENTS

📌 रोजाना रानीबाग, भीमताल, कैंची धाम से रातीघाट तक का अझेल जाम

✒️ तत्काल करें अतिरिक्त मार्ग की व्यवस्था

📍 व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल रानीखेत की जिला व नगर इकाई ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कैंची धाम व अन्य स्थान में रोजाना लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से व्यवस्था सुधारने के लिए अविलंब एक अतिरिक्त मार्ग निर्माण की मांग की है। साथ ही समस्या के निराकरण की मांग को लेकर एक दिसंबर को रानीखेत—हल्द्वानी मार्ग में एक घंटे का धरना देने का ऐलान किया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि रोज कैंची धाम पर लग रहे जाम की समस्या से कुमाऊं के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, बागेश्वर के सभी क्षेत्रवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि एंबुलेंस के रास्ते में बार-बार रुकावट और ट्रेन व फ्लाइट का सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन व फ्लाइट छूटने जैसी गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जिससे क्षेत्र के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुचने में बार—बार अवरोधों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। कुमाऊं के अधिकतम शहरों को इस समस्या से आर्थिक व समय की हानि उठानी पड़ रही है, जिससे इस क्षेत्र का पर्यटन व्यवसाय पूर्ण रूप से चौपट हो गया है। इस प्रकार यात्रियों को हल्द्वानी—रानीखेत हाईवे के मध्य में स्थित रानीबाग, भीमताल, कैंची धाम से रातीघाट तक का अझेल जाम झेलना पड़ रहा है। जिस कारण यात्रि कुमाऊं क्षेत्र में प्रवेश करने से कतरा रहे हैं। राज्य सरकार लंबे समय से इस समस्या का समाधान नहीं कर पाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उक्त समस्या का निवारण अतिरिक्त रोड बनाकर करें।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

भवाली से रातीघाट तक हो अतिरिक्त मार्ग की व्यवस्था

वहीं शुक्रवार को भेजे गए एक अन्य ज्ञापन में कहा गया है कि हल्द्वानी से रानीखेत, अलमोडा, पिथौरागढ़, बिर्थी, पाखू, धारचूला, डीडीहाट आने वाले एवं इन स्थानों से हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को प्रतिदिन लगने वाले इस जाम
के कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात पाने हेतु भवाली से रातीघाट तक कोई अतिरिक्त मार्ग की व्यवस्था ना होने के कारण आम जन परेशान है। इस अव्यवस्था के विरोध में रानीखेत नगर में
रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग में एक घंटे का धरना 01 दिसम्बर 2024 को दोपहर 12 बजे से दिया जायेगा, ताकि सरकार इस बात का संज्ञान ले तथा एक अतिरिक्त मार्ग की व्यवस्था अविलम्ब कर के इस भयंकर समस्या का समाधान करने की कृपा करें। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष मोहन नेगी, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, अगस्त लाल शाह, कुलदीप कुमार, जगदीश अग्रवाल, ललित नेगी तारा दत्त जोशी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments