HomeCovid-19खैरना : वन विभाग की टीम ने पकड़े दर्जनों उत्पाती बंदर

खैरना : वन विभाग की टीम ने पकड़े दर्जनों उत्पाती बंदर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। सांसद अजय भट्ट के निर्देश पर गरमपानी बाजार से बड़ी संख्या में बंदरों को पकड़ा गया। यहां लंबे समय से बंदरों के आतंक से लोग परेशान चल रहे थे।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के खैरना बाजार तथा गरमपानी बाजार में लगातार बंदरो का आतंक था। राह चलते लोगों पर बंदर कई बार हमले कर चुके हैं। इधर सोमवार को नैनीताल सांसद अजय भट्ट के निर्देश पर वन विभाग की टीम द्वारा 70 बंदरो को पकड़ा गया। जिसमें स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी, खैरना पुलिस चौकी, खैरना बाजार तथा तहसील के पास बंदरो को पिजरा लगा कर पकड़ा गया।

इधर सांसद प्रतिनिधि मदन मोहन कैड़ा ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों के आतंक के चलते सांसद अजय भट्ट द्वारा वन विभाग को निर्देशित कर बाजार में पिजरा लगा कर बंदरो को पकड़ने को कहा गया था। जिसके चलते वन विभाग द्वारा 70 बंदरों को पकड़ कर ले जाया गया। अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। इस मौके पर मदन मोहन कैड़ा, गोपाल नेगी, अनिल त्रिपाठी, त्रिलोक चंद्र इत्यादि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments