HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : महिला का उठा ले गया तेंदुआ, शव बरामद

बिग ब्रेकिंग : महिला का उठा ले गया तेंदुआ, शव बरामद

सीएनई रिपोर्टर, भवाली। वन विभाग के भवाली रेंज अंतर्गत नौकुचियाताल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिलौटी में आज सोमवार शाम एक भयानक हादसा हो गया। यहां मवेशियों के लिए चारा लेने गई एक महिला को तेंदुआ उठा ले गया। सर्च टीम ने महिला का अधखाया शव बरामद कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांगुड़ी सिलोटी गांव नौकुचियाताल निवासी लीला देवी (50 साल) पत्नी स्व. नरोत्तम आर्य आज एक अन्य महिला के साथ जंगल में चारा लेने जा रही थी। इसी बीच अचानक घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। और घसीटते हुए घने जंगल को ले गया।

इस दौरान दूसरी महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और भागकर घटना की जानकारी गांववालों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया और वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम घटना स्थल पर भेजी गई। करीब एक किमी अंदर महिला का शव बरामद कर लिया गया है। इधर वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि मामला लैपर्ड के हमले का है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments