HomeNationalViral Video : वरमाला से चोर ने खींचे नोट, फिल्मी स्टाइल टूट...

Viral Video : वरमाला से चोर ने खींचे नोट, फिल्मी स्टाइल टूट पड़ा दूल्हा

ADVERTISEMENTS

चोर को पकड़ने चलते पिकअप से लटक गया दूल्हा

सीएनई डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दूल्हे ने गजब का साहस दिखाते हुए एक चोर को चलते पिकअप में घुसकर पकड़ लिया। उसका यह बहादुरी भरा कारनामा इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दरअसल यह चोर शादी की रस्म के दौरान दूल्हे की जयमाला से नोट खींचकर भाग निकला था। घटना घुड़चढ़ी के बाद हुई। जिसके बाद चोर एक पिकअप से लटककर भागने लगा। इस पर दूल्हे को गुस्सा आ गया और वह शादी की रस्मों को बीच में ही छोड़कर उचक्के के पीछे दौड़ पड़ा। दूल्हा चलते वाहन से खुद भी लटक गया। इसके बाद फिल्मी स्टाइल में खिड़की से अंदर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।

Viral Video

पिकअपन से भाग रहा था चोर, दूल्हे ने धर दबोचा

दूल्हे के पीछे अपने—अपने वाहनों से आ रहे लोगों ने फिर इस उच्चके की तबियत से पिटाई की। हालांकि बाद में माफी मांगने पर चोर को छोड़ दिया गया। यह मामला मेरठ के डुंगरावली गांव का बताया जा रहा है। 23 नवंबर को यहां एक युवक की शादी थी। घुड़चढ़ी होने के बाद वह मंदिर में पूजा करने जा रहा था। उसी वक्त एक युवक दूल्हे की पैसे की माला से नोट खींचकर उचक्का भाग निकला और पिकअप की खिड़की पर लटक गया।

यह सब देख गुस्साया दूल्हा भी फिल्मी हीरो की तरह वाहन पर लटक गया। फिर वह खिड़की सहारे अंदर घुसा और वाहन भी रुकवा लिया। दूल्हा चोर को वाहन से बाहर सड़क पर खींच लाया। तभी पीछे से आए दूल्हे के परिवार के तमाम लोगों ने चोर की पिटाई की। बाद में बड़े बुजुर्गों के समझाने पर आरोपी को छोड़ दिया गया। इधर इस मामले में एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि फिलहला इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments