HomeUttarakhandAlmoraचौखुटिया बैठक में पूर्व सैनिकों, विधवाओं की समस्याओं का हुआ निराकरण

चौखुटिया बैठक में पूर्व सैनिकों, विधवाओं की समस्याओं का हुआ निराकरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। ब्लाक चौखुटिया में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अल्मोड़ा कर्नल विजय मनराल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिक व वीरांगनाओं की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही राज्य व केंद्र सरकार से संचालित योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
चौखुटिया बैठक में पूर्व सैनिकों, विधवाओं की समस्याओं का हुआ निराकरण
चौखुटिया बैठक में पूर्व सैनिकों, विधवाओं की समस्याओं का हुआ निराकरण

बैठक में कमान अधिकारी ने पूर्व सैनिकों व सैन्य विधवाओं को पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कमान अधिकारी ने कहा कि 70 से 90 वर्ष की आयुसीमा में पहुंच चुके लोगों की हर संभव सहायता करनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व सैनिकों की विधवाओं के भी कई परिचय पत्र बनाये गये। साथ ही जीतिव प्रमाण पत्र जमा करने की जानकारी दी गई। बैठक में कई बुजुर्ग महिला आईं, जिनका कार्य संपादित किया गया। उसके बाद सभी राज्य सरकार व केन्द्र सरकार के योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व सैनिकों व विधवाओं ने कल्याण अधिकारी का इस भ्रमण के लिए आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments