बागेश्वर: शादी आतिशबाजी पड़ी महंगी, 24 घास के लूठे खाक

0
शादी आतिशबाजी पड़ी महंगी, 24 घास के लूठे खाक

✍️ दमकल ने बुझाई आग, 03 पशुपालकों के समक्ष पशु चारे का संकट


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: शादी में की गई आतिशबाजी पशुपालकों पर भारी पड़ गई। दुग-नाकुरी तहसील के पल्सों में तीन पशुपालकों के 24 घास के लूटों में लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाया। आग को फैलने से बचा लिया। अब पशुपालक चारे के लिए परेशान हैं।

दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पल्सों गांव में घास के लूटों में आग लग गई। सूचना के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची। आग पर किसी तरह काबू पाया। इस घटना में भूपाल सिंह के दस, हरीश सिंह के नौ तथा रमेश सिंह के पांच घास के लूटे आग के चपेट में आने से जल गए। आग लगने का कारण शादी में आतिशबाजी रही। अब पशुपालकों के सामने जानवरों के चारे का संकट गहरा गया है। उन्हें 50 हजार का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है। आग बुझाने में त्रिलोक राम, रमेश बंगारी, रमेश चंद्र जोशी, दीपक सिंह दानू, अनिकेत सिंह, रीता राणा, अंजना सुप्याल। आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS