HomeBreaking Newsदिल्ली : महिला के साथ विमान में सहयात्री ने कर दी गंदी...

दिल्ली : महिला के साथ विमान में सहयात्री ने कर दी गंदी हरकत, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

📌 जनकपुरी की रहने वाली है महिला, कहा कंबल ओढ़कर कर रहा था…

सीएनई डेस्क। दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में एक महिला के साथ उसके साथ बैठे पुरुष यात्री द्वारा गलत हरकत किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का आरोप है कि उक्त युवक ने कंबल के भीतर ही उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। महिला के आरोप के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से गोवा जा रही थी। इस दौरान महिला यात्री के के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। शिकायत के मुताबिक दिल्ली के जनकपुरी निवासी एक महिला मंगलवार को एयर इंडिया की दिल्ली से गोवा फ्लाइट में यात्रा कर रही थी। मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे के बीच विमान में उसके पास वाली सीट पर बैठे यात्री ने कंबल खींच लिया और कथित तौर पर गलत हरकतें करने लगा। आरोपी जानबूझकर पीड़िता के बगल में कंबल खुला रखा।

विमान जब दक्षिण गोवा के डाबोलिम स्थित गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा तो महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। इसके बाद डाबोलिम हवाई अड्डा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान पानीपत हरियाणा निवासी जितेंदर जंगियन के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (मौखिक अपमान, अनुचित इशारे और गोपनीयता पर आक्रमण सहित किसी महिला की विनम्रता को अपमानित करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि डाबोलिम हवाई अड्डे की पुलिस ने बाद में व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान हरियाणा के पानीपत के रहने वाले जितेंद्र जंगियन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से की गई हरकतें, जिसमें मौखिक अपमान, अनुचित इशारे या निजता का हनन शामिल है) के तहत मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments