HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : यहां यात्री वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 50 की मौत,...

बिग ब्रेकिंग : यहां यात्री वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 50 की मौत, 20 गंभीर

CNE DESK/पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र खैबर पख्तूनख्वा से एक दिल को दहला देने वाली ख़बर आ रही है। यहां कुछ दहशतगर्दों व उन्मादी ​लोगों ने अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को ले जा रहे यात्री वाहन पर हमला कर दिया। बंदूकों की दनादन चली गोलियों में 50 शिया समुदायक के मुसलमानों की मौत हो गई। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। हमले में 20 लोग भी घायल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पाकिस्तान के हालात बद से बदतर होते जा रही हैं। हाल के वर्षों में शिया और सुन्नी समुदाय के बीच रंजिश की बात करें तो यह सबसे घातक हमला माना जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार यह हमला कुर्रम जिले में हुआ है, जो खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का हिस्सा है। इस जिले में हाल ही में शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने उन यात्री वाहनों पर गोलियां चलाईं जो परचिनार से पेशावर की ओर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी अजमत अली ने बताया कि मरने वालों में छह महिलाएं भी शामिल हैं और दस यात्री अस्पताल में गभीर हालत में भर्ती हैं।

उधर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हमले की निंदा की और पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने आदेश दिया कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बता दें​ कि पाकिस्तान में शिया मुसलमानों की आबादी करीब 15 फीसदी है, जबकि देश में सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं। हालांति, दोनों समुदाय आमतौर पर आपस में शांति से रहते हैं। लेकिन कुर्रम जैसे कुछ क्षेत्रों में शियाओं और सुन्नियों के बीच दशकों से तनाव रहा है। इस साल जुलाई में कुर्रम में शिया और सुन्नी समुदायों की झड़प में करीब पचास लोग मारे गए थे।

शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच तनाव

अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबायली इलाके में भूमि विवाद को लेकर शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच दशकों से तनाव बना हुआ है। किसी भी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। जानकारी के मुताबिक “यात्री वाहनों के दो काफिले थे, एक पेशावर से पाराचिनार और दूसरा पाराचिनार से पेशावर यात्रियों को ले जा रहा था, तभी हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलीबारी की।” चौधरी ने बताया कि उनके रिश्तेदार काफिले में पेशावर से यात्रा कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments