​​​​​​​यूपी पुलिस भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

0
​​​​​​​यूपी पुलिस भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

UP News | यूपी पुलिस भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया। जनरल वर्ग में लड़कों का कटऑफ 214 और महिलाओं का 203 गया है। जबकि SC वर्ग के लड़कों का 178, लड़कियों का 169 नंबर गया है। वहीं, ST वर्ग में लड़कों का 146, लड़कियों का 136 नंबर कटऑफ गया है। चौंकाने वाली बात यह कि EWS का कटऑफ OBC से नीचे आ गया है। EWS में लड़कों का 187 और लड़कियों का 180 गया है। OBC में लड़कों का 198 और लड़कियों का 189 गया है।


ADVERTISEMENTS

60 हजार 244 पदों के लिए 50 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 1 लाख 74 हजार 316 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। यानी पदों से 3 गुना अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए हैं। अभ्‍यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (https://uppbpb.gov.in/) पर जाकर रिजल्‍ट देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट

>> सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
>> इसके बाद अभ्‍यर्थी “कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें।
>> अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
>> इसके बाद अभ्‍यर्थी का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

जोनल मुख्यालय पर होगा फिजिकल टेस्ट

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का नजदीकी जोनल मुख्यालय पर फिजिकल टेस्ट (दौड़ और अन्य फिजिकल मापदंड) होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी, महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी की रनिंग पूरी करनी होगी। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन होगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट बनेगा।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1