HomeUttar PradeshUP में वोटिंग के दौरान पुलिस पर पथराव, दलित लड़की की हत्या,...

UP में वोटिंग के दौरान पुलिस पर पथराव, दलित लड़की की हत्या, वोटर ID चेक करने पर 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा।

उत्तर प्रदेश में करहल, मीरापुर,, ककरौली, सीसामऊ सीट, मुजफ्फरपुर में पुलिस से झड़पें हुईं। सपा और भाजपा ने वोट के दौरान नियमों का पालन नहीं करने की शिकायतें चुनाव आयोग से कीं। करहल में वोटिंग के बीच दलित युवती की हत्या कर दी गई। पिता ने आरोप लगाया कि सपा को वोट देने से मना करने पर युवक ने बेटी को मार डाला। चुनाव आयोग ने सपा की शिकायत पर 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। आरोप है कि इन्होंने मतदाताओं के वोटर आईडी चेक किए और बूथ पर नहीं जाने दिया। कानपुर में 2, मुरादाबाद में 3 और मुजफ्फरनगर में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए।

कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने कहा- मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रशासन लोगों को डरा रही है। चमनगंज इलाके में पुलिस और RAF ने लोगों को दौड़ाया। कानपुर में सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी को हाउस अरेस्ट किया गया है। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात है।

करहल में वोटिंग के बीच दलित लड़की की हत्या, पिता बोले- सपा को वोट नहीं देने पर मारा

मैनपुरी के करहल में वोटिंग के बीच दलित युवती की हत्या कर दी गई। शव को बोरी में भरकर फेंक दिया। गांव के युवक पर हत्या का आरोप लगा है। पिता ने कहा कि वोट देने से मना करने पर युवक ने बेटी को मार डाला। पिता ने कहा- 3 दिन पहले प्रशांत यादव (सपा समर्थक) जो पेपर बांटता है। साथ ही खुद को पत्रकार बताता है। वो अपने साथियों के साथ मेरे घर पर आया था। उसने हमसे सपा का समर्थन करने को कहा। इस पर बेटी ने कहा- हम बीजेपी को वोट देंगे। मंगलवार को ये लोग मेरी बेटी को जबरन उठा ले गए।

पिता ने कहा- पूरा परिवार दिन-रात बेटी को खोजता रहा। प्रशांत के ऑफिस में बेटी की चप्पलें मिली हैं, फिर उसको वहीं पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया। आज सुबह कंजरा नदी पुल के पास शव मिला। बेटी को काफी बर्बरता के साथ मारा गया। लड़की के पिता ठेला लगाते हैं। वो सब्जी बेचते हैं। लड़की कुछ करती नहीं थी। आरोपी प्रशांत पेपर बांटने का काम करता है। खुद को पत्रकार बताया है।

स्थानीय बोले- प्रशांत के साथ लड़की को देखा था

स्थानीय सुरेंद्र कुमार ने बताया- किसी प्रशांत के साथ लड़की को देखा गया था, उसके बाद से वो गायब हो गई थी। प्रशांत यादव नाम का लड़का ही गिरफ्तार हुआ है। एक मोहन कटेरिया भी गिरफ्तार हुआ है।

BJP ने कहा-लाल टोपी का कुकृत्य

करहल से भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव ने कहा- गुंडागर्दी की सारी हदें पार हो गई हैं। दलित लड़की की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई, क्योंकि वो भाजपा को मतदान करने जा रही थी।

बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने कहा- लाल टोपी वाले गुंडों का कुकृत्य एक बार फिर सबके सामने है। PDA का नारा देने वाले अखिलेश यादव के लाल टोपी वाले गुंडों ने करहल में दलित बेटी की निर्मम हत्या कर दी। अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के गुंडों को नियंत्रण में रखना चाहिए, नहीं तो कानून और प्रशासन तो है ही।

एसपी बोले- दोनों आरोपी अरेस्ट

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आज सुबह लड़की की डेडबॉडी मिली है। पिता ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। माता-पिता का कहना है, भाजपा को वोट देने से रोकने के कारण उसकी हत्या की गई है। जिसे विवेचना में शामिल करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments