HomeUttarakhandHaridwarSachin Tendulkar : पत्नी अंजलि ने बेटी सारा संग की गंगा आरती,...

Sachin Tendulkar : पत्नी अंजलि ने बेटी सारा संग की गंगा आरती, वीडियो

ADVERTISEMENTS

फिलहाल उत्तराखंड में बितायेंगी कुछ दिन

जल्द ही परिवार संग हरिद्वार गंगा आरती में शामिल होंगे सचिन

सीएनई रिपोर्टर। विश्वप्रसिद्ध बल्लेबाज और भारत रत्न व पद्मविभूषण सम्मान से नवाजे गए सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के साथ ऋषिकेश गंगा आरती में शामिल हुई। उन्होंने ऋषिकेश के विभिन्न घाटों के भी दर्शन किए। फिलहाल कुछ दिन वह उत्तराखंड में ही बितायेंगी।

 

मिसेज तेंदुलकर के साथ उनकी पारिवारिक मित्र तेजल दीघे भी पहुंची। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर एवं बेटी सारा तेंदुलकर मुंबई से सीधे ऋषिकेश पहुंची। जहां पहुंचने पर हरिद्वार तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने उनका स्वागत किया। दोनों अपने दो अन्य महिला मित्र तेजल दीघे एवं राधा जी के साथ उन्होंने ऋषिकेश के विभिन्न घाटों पर भी दर्शन किए।

उसके बाद होटल ताज के लिए निकल गए। अभी कुछ दिन उत्तराखंड में ही बिताने वालीं हैं। ज्ञात रहे कि तेंदुलकर परिवार पहले भी कई बार मसूरी में लंबे लंबे समय तक रुकता रहा है। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने बताया कि अंजलि तेंदुलकर का उत्तराखंड की खूबसूरती एवं शांति के प्रति बहुत आकर्षण है वो अभी यहां वेलनेस, मेडिटेशन एवं योग उद्देश्य से ही आए हैं।

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने बताया कि उनको पहले हरिद्वार गंगा आरती में ही शामिल होना था लेकिन फ्लाइट लेट होने के कारण रात्री विश्राम के लिए ब्यासी स्थित होटल ताज में समय से पहुंचना था। इसलिए ऋषिकेश आरती में शामिल होना पड़ा। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने बताया कि जल्द ही पूरा परिवार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ हरिद्वार गंगा आरती में शामिल होगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments