HomeUttarakhandAlmoraसंस्कृत को जन सामान्य की भाषा बनाने के लिए कार्य करना होगा...

संस्कृत को जन सामान्य की भाषा बनाने के लिए कार्य करना होगा : जयवर्धन

ADVERTISEMENTS

एडम्स में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वाधान में जिला स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का शुभारंभ एडम्स बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में हुआ। भारंभ करते हुए मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने कहा कि हमें आधुनिक युग में संस्कृत भाषा को जन सामान्य की भाषा बनाने के लिए इसकी उपयोगिता पर कार्य करना होगा।

एडम्स में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता
एडम्स में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता
एडम्स में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता
एडम्स में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता

एडम्स में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता

विशिष्ट अतिथि निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि संस्कृत भाषा समस्त भाषाओं की जननी है। यह भाषा जितनी प्राचीन है उतनी ही वैज्ञानिक और प्रासंगिक है। इसलिए वर्तमान पीढ़ी को संस्कृत भाषा का अध्ययन करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सहायक आचार्य प्रकाश जांगी ने कहा कि संस्कृत भाषा में सभी विषयों का समावेश है और इसी में भारत की संस्कृति और सभ्यता निहित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा प्रेम प्रकाश ने कहा कि विद्यालय स्तर पर संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। संचालन जिला संयोजक हेम चन्द्र जोशी एवं डॉ कैलाश नयाल ने किया। प्रतियोगिता दो दिन चलेगी जिसमें कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में श्लोक उच्चारण, आशुभाषण, संस्कृत नाटक, समूह गान, समूह नृत्य, संस्कृत वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या एस तिमोथी, सह संयोजिका डॉ दीपा गुप्ता, डॉ धारा बल्लभ पांडेय, जनार्जन तिवारी, डॉ संकर्षण त्रिपाठी, डॉ हिमांशु पंत, सुशील तिवारी, नितिन वर्मा, दीप चंद्र पांडे, ललित मोहन तिवारी, तारा दत्त, राजू महरा, नारायण भट्ट, मनीषा भट्ट, एबी पांडे, नीरू पांडेय, प्रेमा गढ़कोटी, भुवन चंद्र जोशी, इन्द्रा बिष्ट, नितेश काण्डपाल, गिरीश चंद्र पांडे, मनीष जोशी, प्रकाश उप्रेती, संतोष काण्डपाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments