HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जयंती पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु

अल्मोड़ा: जयंती पर याद किए गए प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को आज उनकी जयंती पर कांग्रेसजनों ने याद किया और कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि पंडित नेहरु ने देश को जिस मजबूत सांचे में ढाला, उसी का परिणाम है कि आज भारत एक अद्भुत, स्वावलंबी और मजबूत राष्ट्र के रुप में खड़ा है। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरु के विजन से ही देश के साथ ही इसका लोकतंत्र मजबूत हो सका है। इस मौके पर कई कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरु के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज समेत नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, आनंद सिंह बगडवाल, पीतांबर पांडे, गीता मेहरा, मनोज सनवाल, मनोज कुमार जोशी, एनडी पांडे, बीके भट्ट, विक्रम बिष्ट, मनोज बिष्ट, देव सिंह कनवाल, शोभा जोशी, महिपाल सिंह राजपूत, रमेश नेगी व दिवान सिंह मेहरा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments