HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: फंदे पर लटका युवक, मौत

बागेश्वर: फंदे पर लटका युवक, मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: तहसील कपकोट अंतर्गत एक गांव में एक युवक घर भीतर फंदे से लटक गया। युवक को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि गुरुवार सायं सीएचसी कपकोट से सूचना प्राप्त हुई कि 27 वर्षीय सुन्दर प्रसाद पुत्र कुंदन राम निवासी जाजर ऐंठान, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर को उनके परिजनों सीएचसी कपकोट में लाए, लेकिन उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक सुन्दर राम ने सांय अपने घर में अज्ञात कारणों से पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक अविवाहित था, जो मसूरी में होटल लाइन में कार्य करता था और हाल ही में दिवाली पर छुटी लेकर घर आया था। मृतक के पिता कपकोट में प्रांतीय रक्षक दल (PRD) में नियुक्त हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इधर युवक द्वारा आत्महत्या करने से पूरा परिवार सदमे में है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments