HomeUttarakhandAlmoraबागेश्वर: मातृ—शिशु स्वास्थ्य सेवाएं बनाई जाएंगी सुदृढ़

बागेश्वर: मातृ—शिशु स्वास्थ्य सेवाएं बनाई जाएंगी सुदृढ़

✍️ सीएमओ ने की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाया जाएगा। माताओं तथा बच्चों के लिए सेवा की गुणवत्ता तथा परिणाम सुधारें जाएंगे। सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं जाएंगी।

बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा की गई। देहरादून से आई टीम ने इसबीच जिले के दौरे पर है। मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी डा. कुमार आदित्य तिवारी ने कहा कि जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का सकारात्मक पर्यवेक्षण करना है। सेवाओं की गुणवत्ता तथा उपलब्धता बेहतर होगी। स्वास्थ्य अधिकारी माताओं तथा बच्चों के लिए सेवा की गुणवत्ता, परिणामों में सुधार करेंगे। राज्य के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के वरिष्ठ सलाहकार डा. नितिन अरोड़ा, शिशु स्वास्थ्य सलाहकार अश्विन ने बैठक में महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी सांझा की। उन्होंने सूचना, शिक्षा तथा संचार गतिविधियों, प्रसव कक्ष में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुरक्षित मातृत्व आश्वासन ब्राडिंग पर जोर दिया। बैठक में डा. एसपी त्रिपाठी, डा. आकाश कुमार, डा. आजाद, अनूप कांडपाल, नवीन शाही, देवेंद्र मुस्युनी, अमित तिवारी, नीरू साह, भुवन जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments