HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में भव्यता से मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस, तैयारियां शुरु

बागेश्वर में भव्यता से मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस, तैयारियां शुरु

ADVERTISEMENTS

✍️ डीएम ने नोडल अधिकारी नामित कर सौंपी जिम्मेदारियां

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जनपद में राज्य स्थापना दिवस भव्यता से मनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरु कर दी हैं। संबंधित बैठक में बैठक में वरिष्ठ नागरिकों समेत गणमान्य लोगों ने इसके लिए अपने सुझाव दिए और कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए जिलाधिकारी ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित करते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। तय हुआ कि राज्य स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम नुमाईश खेत में आयोजित होंगे।

राज्य स्थापना दिवस की 24वीं वर्षगांठ के मौके पर नौ नवंबर को प्रातः सात बजे नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी नुमाईश खेत से प्रारंभ होकर सम्पूर्ण नगर का भ्रमण कर वापस नुमाईश खेत पर समाप्त होगी। उसके उपरांत नौ बजे पुलिस थाने के पास शहीद पार्क में राज्य आंदोलन में अपनी शहादत देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि और माल्यार्पण किया जाएगा। भव्य विकास प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत में नशा उन्मूलन आदि बेहतर कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों,प्रगतिशील किसानों व रिवर्स पलायन एवं एनआरएलएम के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालने लोगों, संस्थाओं के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालयों में पेंटिंग, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं खेल विभाग व युवा कल्याण विभाग द्वारा फ्रेंडली वॉलीबॉल अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

राज्य स्थापना दिवस पर सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। डीएम ने नगर पालिका को नगर एवं कार्यक्रम स्थलों में सफाई का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही शहीद पार्क की सफाई व्यवस्था के साथ ही नुमाईश खेत में मंच, साउंड,कुर्सिया आदि समस्त व्यवस्थाएं समय रहते चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्लास्टिक व पॉलीथीन का कतई भी उपयोग नही करने की जनमानस से अपील की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, वरिष्ठ नागरिक दिलीप सिंह खेतवाल, नरेंद्र खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, मनमोहन सिंह व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments