HomeBreaking Newsशहर में जहां दिखी अराजकता, वहां पहुंच गई पुलिस टीम, दबोचे 51...

शहर में जहां दिखी अराजकता, वहां पहुंच गई पुलिस टीम, दबोचे 51 रोमियो

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

📌 रात को फिर चला ऑपरेशन रोमियो 

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर जनपद में “ऑपरेशन रोमियो” अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने हेतु पुलिस टीम देर सायं चेकिंग छापेमारी कर रही है। गत सांय सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शहर का महौल खराब करने वालों के खिलाफ पुन: कार्यवाही की गयी है।

बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देश पर चेकिंग अभियान के अन्तर्गत एपी वाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, एसएसआई महेन्द्र प्रसाद सहित थाने की पुलिस टीम, पीएसी व अन्य 45-50 पुलिस अधिकारियों—कर्मचारियों द्वारा रात्रि 08 बजे से 11 बजे तक अभियान चलाया गया।

क्रियाशाला, सतपाल पैट्रोल पम्प, सुशीला तिवारी हास्पिटल के आस-पास सार्वजनिक स्थानों पर नशे का सेवन करने एवं अनावश्यक घूमने पर घड-पकड़ की कार्यवाही करते हुए 51 व्यक्तियों को नियमानुसार गिरफ्तारी कर कार्यवाही करते हुए, जिसमें से एक नशे शराब में वाहन चलाते पाये जाने पर कार को सीज किया गया है। जनपद में अन्य थानों द्वारा भी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर माहौल खराब करने वाले कुल 102 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments