बागेश्वर: सिर्फ तीन किमी सफर के बाद ही हांफ गई रोडवेज की बस

0
सिर्फ तीन किमी सफर के बाद ही हांफ गई रोडवेज की बस

✍️ धरमघर—दिल्ली बस सेवा का हाल, यात्री रहे परेशान, लंबा जाम भी लगा


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: धरमघर से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस तीन किमी चलने के बाद ही हांफ गई। जिससे यात्री परेशान हो गए। लंबा जाम भी लग गया। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पहाड़ के लिए नई बसों का संचालन कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

राेडवेज डिपो बागेश्वर की बसें जगह-जगह खड़ी होने लगी हैं। वहीं, बुधवार को काठगोदाम डिपो की बस भी ठंडे क्षेत्र में हांफ गई। वह धरमघर से दिल्ली जा रही थी। पांगरपानी के पास बीच सड़क पर खड़ी हो गई। चालक के अनुसार बस में तकनीकी खराबी आ गई। वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय निवासी परसीलाल वर्मा ने कहा कि बस लगातार अनियमित चल रही है। धरमघर वाया रीमा बस लंबे समय से बंद है। जिससे यात्री परेशान हैं। उन्होंने सेवाएं दुरुस्त करने की मांग की है। इधर, डिपो इंचार्ज षष्टी उपाध्याय ने बताया कि काठगोदाम डिपो की बस खराब हुई थी। वहां सूचना दी गई है।

ADVERTISEMENTS