HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जिला विकास अधिकारी संगीता कल होंगी सम्मानित होंगी

बागेश्वर: जिला विकास अधिकारी संगीता कल होंगी सम्मानित होंगी

✍️ सूचना अधिकार के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले में तैनात जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या कल यानी 10 अक्टूबर को राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी। उन्हें सूचना अधिकार अधिनियम की 19वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

राजभवन कार्यालय से जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या को आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें उन्हें आगामी 10 अक्टूबर, 2024 यानी कल सूचना अधिकार अधिनियम की 19वीं वर्षगांठ पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहने को कहा है। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से सूचना अधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 05 लोक सूचना अधिकारियों और तीन विभागीय अपीलीय अधिकारियों सम्मानित किया जाएगा। जिसमें बागेश्वर जिले से संगीता आर्या भी शामिल है। जिन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढ़िया, पार्वती दास, जिलाधिकारी आशीष भटगाईं, पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी और परियोजना निदेशक शिल्पी पंत सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिला विकास अधिकारी को शुभकामनाएं दीं हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments