HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पर्यावरण मित्रों की संख्या बढ़ाने की दरकार के साथ प्रदर्शन

बागेश्वर: पर्यावरण मित्रों की संख्या बढ़ाने की दरकार के साथ प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नगरपालिका क्षेत्र में पर्यावरण मित्रों की संख्या नहीं बढ़ाने पर मित्रों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कर्मचारियों ने तहसील में प्रदर्शन किया। प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर जल्द कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की। साथ ही संविदा पर लंबे समय से काम करने वाले कर्मचारियों को भी नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ जिला इकाई के बैनर तले कर्मचारी शुक्रवार को तहसील परिसर में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर की आबादी जब लगभग 5500 थी तब भी नगर पालिका में 45 सफाई कर्मचारी थे। आज वार्ड सात से बढ़कर 11 हो गए हैं। आबादी भी 26000 हजार हो गई है। इसके बावजूद सफाई कर्मचारियों की संख्या मात्र 48 है। ऐसे में नगर की सफाई करना कठिन हो रहा है। उन्होंने पर्यावरण मित्रों की संख्या एक हजार करने की मांग की है। इसके अलावा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार दस साल काम करने वाले संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। दो अक्टूबर को नगर पालिका द्वारा पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करने पर संगठन ने पालिका का आभार भी जताया। इस आशय का एक ज्ञापन उनहोंने प्रशासक को सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष मदन लाल, सचवि तेज पाल समेत करीब 15 कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments