HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: अब डायलिसिस के लिए बैड का इंतजार नहीं करेंगे मरीज

बागेश्वर: अब डायलिसिस के लिए बैड का इंतजार नहीं करेंगे मरीज

ADVERTISEMENTS

✍️ हंसा फाउंडेशन के सौजन्य से जिला अस्पताल को मिले 03 डायलिसिस बैड
✍️ जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: हंस फाउंडेशन के सौजन्य से जिला अस्पताल को 03 अतिरिक्त डायलिसिस बैड की सौगात मिली है। डीएम आशीष भटगांई ने रिबन काटकर डायलिसिस बैडों का शुभारंभ किया। डायलिसिस सेंटर में पूर्व से 03 बैड संचालित हो रहे है, जिनकी संख्या बढ़कर अब 06 हो गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जिला अस्पताल में अतिरिक्त डायलिसिस बैड के स्थापित होने से किडनी मरीजों को राहत मिलेगी। मरीजों के लिए यह सेंटर काफी मददगार साबित होगा व सुगमता पूर्वक इलाज संभव हो सकेगा। उन्होंने तैनात चिकित्सकों से भी पूर्ण मनोयोग के साथ मरीजों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। डायलिसिस सेंटर में तैनात डॉ. शिवांगी जोशी ने बताया कि सेंटर गत दो साल से संचालित किया जा रहा है। कम बैड होने से मरीजों को प्रतीक्षा करने पड़ती थी, अब अतिरिक्त बैड बढ़ने से मरीजों को डायलिसिस की सुविधा के लिए इंतजार नही करना पड़ेगा। डॉ. शिवांगी ने बताया कि अब तक 54 मरीजों का डायलिसिस किया जा चुका है। अतिरिक्त बेड लगने से अब एक दिन में 12 रोगियों का डायलिसिस हो पाएगा। जबकि पूर्व में एक दिन में 6 रोगियों को ही एक दिन में यह सुविधा मिल पाती थी। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमएस डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, क्षय रोग अधिकारी डॉ. देवी प्रकाश शुक्ला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आजाद सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments