बागेश्वर: पालिका सभागार में लगा ​मुफ्त स्वास्थ्य कैंप, 97 लोगों का परीक्षण

0
पालिका सभागार में लगा ​मुफ्त स्वास्थ्य कैंप, 97 लोगों का परीक्षण

✍️ स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत संयुक्त आयोजन


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बागेश्वर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगरपालिका सभागार में स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका के संयुक्त तत्वाधान में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। जिसमें पालिका के पर्यावरण मित्र, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और आसपास के लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। 97 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

बागेश्वर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे पालिका के पर्यावरण मित्र, स्वयं सहायता समूह और आस-पास के लोगों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है। आज हर उन्हीं लोगों के लिए पालिका सभागार में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सभी के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। नगरपालिका के ब्रांड एम्बेसडर किशन सिंह मलड़ा ने बताया कि 17 सितंबर से लगातार चले स्वच्छता अभियान के तहत सभी लोगों द्वारा बेहतर सहयोग किया गया। सभी के सहयोग से बागेश्वर नगर और उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमे लोगों को जागरूक भी किया।

ब्रांड एंबेसडर संजय साह जगाती ने बताया कि पालिका के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग आज आसपास गंदगी नहीं दिखती है। उन्होंने उम्मीद है कि आगे भी वह स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं रहेंगे। नगरपालिका की सीटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट ने बताया कि नगर क्षेत्र में लगातार चले स्वच्छता अभियान के तहत नगर को पूर्ण रूप से स्वच्छ करने का काम किया गया। उनके स्वास्थ्य की जांच हेतु ही एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन। किया गया है। जिसमे सभी के शुगर जांच, बीपी जांच करने साथ-साथ निःशुल्क दवाइयां भी दी जा रही है। इस दौरान डॉक्टर सावित्री, सिस्टर गीता कुशवाहा, रेनू, रजत कुमार, राजवीर, रामगोपाल, राकेश कुमार, प्रेमा उपाध्याय, संगीता साह, मोहिनी नेगी, राधा देवी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS