HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: धरना—प्रदर्शन पर अडिग ठेकेदार, निविदा लेने से इंकार

बागेश्वर: धरना—प्रदर्शन पर अडिग ठेकेदार, निविदा लेने से इंकार

ADVERTISEMENTS

✍️ निर्माण कार्यों पर पड़ा असर, सरकार पर हठधर्मिता का आरोप

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राजकीय ठेकेदार संघ के अनिश्चितकालीन धरने से जिले के निर्माण कार्यों पर बुरा प्रभाव पड़ने लगा है। विभागों द्वारा निकाली जा रही निविदा कोई ठेकेदार ले नहीं रहे हैं। ठेकेदारों द्वारा लोनिवि कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर लगातार धरना दिया जा रहा है, किंतु सरकार द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। कहा कि मांगों को लेकर सरकार संवेदनहीन है। वह आंदोलन की धार तेज करेंगे।

शनिवार को 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट ने कहा कि बाहर के ठेकेदारों के निर्माण कार्यों की जांच आज तक नहीं हुई है, स्थानीय ठेकेदारों को काम नहीं दिया जा रहा है। सड़क आधा से एक किमी कटान किया जाए। छोटी निविदाएं निकालीं जाएं। जिससे काम की गुणवत्ता बनी रहेगी। उन्होंने रायल्टी दरों को एसओआर रेटों से जोड़ने, आफलाइन के समय ठेकेदारों की धरोहर धनराशि वापस की जाए, काम पूरा होने पर ठेकेदार को अविलंब भुगतान, प्रत्येक डिविजन में ठेकेदारों के लिए कार्यालय आदि मांगों को लेकर वह आंदोलित हैं। सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इस मौके पर सुरेंद्र खेतवाल, हरीश ऐठानी, महेश खेतवाल, आनंद परिहार, संजय नेगी, नवीन परिहार, दिनेश मेहता, मोहन सिंह रावत, गंगा सिंह कोरंगा, हरीश चंद्र, भुवन भैसोड़ा, भुवन चंद्र लोहनी, बलवंत सिंह, इंद्र सिंह, मोहन उप्रेती आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments