HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: टहलते हुए आंगन में​ गिर गए पूर्व फौजी, मौत

बागेश्वर: टहलते हुए आंगन में​ गिर गए पूर्व फौजी, मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: एक पूर्व फौजी घर के आंगन में गिर गए। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। स्वजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया है। घटना के बाद भिटालगांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

शनिवार की सुबह नगर के भिटालगांव निवासी 56 वर्षीय विपिन चंद्र जोशी पुत्र जय दत्त जोशी घर आंगन में टहल रहे थे। एकाएक उनका पैर फिसल गया। वह गिर गए। जिससे उनके सिर पर चोट लग गई। रक्तस्राव होने लगा। स्वजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक डा. आशीष परगई ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजन बिलख रहे हैं। मृतक भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे। उनका मूल गांव कांडा सिमकूना था। यहां विकास भवन मार्ग पर भिटारगांव नामक स्थान पर मकान बनाया था। वह अपने पीछे पत्नी हेमा जोशी, बेटी सोनम, रश्मि तथा पुत्र दिवाकर को बिलखता छोड़ गए। स्वजन के अनुसार रश्मि तथा दीवाकर अविवाहित हैं। इधर, कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया है। घटना की पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments