मानसखंड केंद्र अल्मोड़ा के भ्रमण से अभिभूत हुए मोहन जोशी राइंका बागेश्वर के बच्चे

0
मानसखंड केंद्र अल्मोड़ा के भ्रमण से अभिभूत हुए मोहन जोशी राइंका बागेश्वर के बच्चे

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: विक्टर मोहन जोशी राइंका के विद्यार्थियों ने मानस खंड केंद्र अल्मोड़ा का भ्रमण किया। जिसमें कक्षा 11 तथा 12 वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं शामिल थे। उन्होंने विज्ञान को समझने तथा तारा मंडल शो का आनंद उठाया। विज्ञान की प्रदर्शनी देख बच्चे अभिभूत हुए।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

शिक्षकों ने उन्हें बताया कि यह केंद्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई सोच तथा नवाचार के साथ एक अद्वितीय विज्ञान केंद्र है। यह केंद्र वैज्ञानिक तथ्यों को दर्शाता है। विज्ञान के प्रति जन सामान्य में जागरूकता तथा रूचि पैदा करता है। छात्र-छात्राओं ने जलवायु परिवर्तन, फन साइंस, पारंपरिक चिकित्सा तथा तारा मंडल शो देखा। मनोरंजन विज्ञान की प्रदर्शनी में खेल तथा गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों व अवधारणाओं को मजेदार तरीके से समझा। तारा मंडल शो में छात्रों ने आकाश गंगा, सितारों, गृहों तथा अन्य खगोलीय घटनाओं के बारे में गहरी तथा व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने दल को हरी झंडी दिखाई। टीम में गोविंद प्रकाश, चंपा बोरा, राजेश आगरी, इंद्रा दानू आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS