HomeUttarakhandBageshwarदु:खद: जिला पंचायत सदस्य के 11 वर्षीय पुत्र की असामयिक मौत

दु:खद: जिला पंचायत सदस्य के 11 वर्षीय पुत्र की असामयिक मौत

✍️ दिन में भोजन के बाद आंगन में खेलते—खेलते बिगड़ा स्वास्थ्य
✍️ अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित किया, शोक की लहर दौड़ी

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां एक बेहद दु:खद घटना प्रकाश में आई है। लोग तब स्तब्ध रह गए, जब एक घर का हंसता—खेलता चिराग सदा के लिए सो गया। जिले के करासीबूंगा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य नवीन नमन के 11 वर्षीय पुत्र आदित्य का आकस्मिक निधन हो गया। इस दु:खद खबर की भनक लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज बुधवार को नगर के अग्निकुड के निकट रह रहे जिला पंचायत सदस्य नवीन नमन का 11 वर्षीय पुत्र आदित्य दिन में भोजन करने के बाद आंगन में खेल रहा था। बताया गया है कि खेलते खेलते ही अचानक उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। जिसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की अचानक मौत से परिजन गहरे सदमे में है। अचानक हंसते खेलते मासूम बच्चे की मौत से माता—पिता का रो—रो कर बुरा हाल है। इधर जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की मौत की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग जिला चिकित्सालय पहुंच गए। विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व नपा अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, गीता रावल, व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी राजेन्द्र परिहार ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। जिला चिकित्सालय की सूचना पर पुलिस द्वारा बच्चे के शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments