HomeUttarakhandBageshwarविश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में काम करना सौभाग्य: महेंद्र भट्ट

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में काम करना सौभाग्य: महेंद्र भट्ट

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ बागेश्वर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
✍️ कपकोट व गरुड़ मंडल के सदस्यता अभियान की समीक्षा की

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि भाजपा में पार्टी कार्यकर्ता सर्वोपरि है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के साथ काम करना हमारा सौभाग्य है। श्री भट्ट कपकोट व गरुड़ मंडल की सदस्यता अभियान की समीक्षा के बाद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट द्वारा 1100 सदस्य बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। उत्तराखंड में हर तरफ विकास कार्य हो रहे है। राज्य में हर गांव को सड़कों से जोड़ने पर त्वरित गति से कार्य किये जा रहे है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा बहुत कम समय में ऐतिहासिक फैसले लेकर राज्य के साथ साथ देश के लिए भी नजीर पेश की है। उन्होंने कहा कि 17 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भर्तियों में पूरी पारदर्शिता से कार्य हो रहा है। सरकार की कठोर कानून व्यवस्था से अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। कोई भी अपराधी कानून के शिकंजे से बच नही सकता। उन्होंने कार्यक्रर्ताओ से कहा कि नए व युवा मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने की दिशा में कार्य करें। तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, विधायक पार्वती दास जिला पंचायत अध्यक्ष, बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, मंगल राणा, हरीश रावत, देवेन्द्र गोस्वामी, घनश्याम जोशी, सुबोध शाह, रंजीत दास, विक्रम सिंह शाही, नंदन सिंह अल्मियां, महेश बिष्ट, हेमा पंत, जनार्दन लोहनी, जेसी आर्य, गोपाल किरमोलिया, डीके जोशी, रमेश जोशी, दीपक खुल्बे, राजेंद्र नेगी, केआर आर्य, दयाल काला, अनीता आर्य सहित बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक में मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments