HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: बेमियादी धरने पर अडिग ठेकेदार, तहसील में प्रदर्शन

बागेश्वर: बेमियादी धरने पर अडिग ठेकेदार, तहसील में प्रदर्शन

✍️ आंदोलन को उग्र रुप देने का संकल्प, सीएम को भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राजकीय ठेकेदार संघ का बेमियादी धरना जारी है। ठेकेदारों ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की धार तेज की जाएगी। वह लंबे समय से 23 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हैं। सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

सोमवार को जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में ठेकेदार तहसील परिसर में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि बाहर के ठेकेदारों के निर्माण कार्यों की जांच नहीं की जा रही है। स्थानीय ठेकेदारों को काम नहीं दिया जा रहा है। सड़क आधा से एक किमी कटान किया जाए। छोटी निविदाएं निकालीं जाएं। जिससे काम की गुणवत्ता बनी रहेगी। उन्होंने रायल्टी दरो को एसओआर रेटों से जोड़ने, आफलाइन के समय ठेकेदारों की धरोहर धनराशि वापस की जाए, काम पूरा होने पर ठेकेदार को अविलंब भुगतान, प्रत्येक डिविजन में ठेकेदारों के लिए कार्यालय आदि मांगों को लेकर वह आंदोलित हैं। सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इस मौके पर संजय नेगी, प्रमोद मेहता, अपिन टंगढ़िश्स, हरिओम परिहार, दान सिंह, आरडी जोशी, गंगा सिंह कोरंगा, हरीश चंद्र, भुवन भैसोड़ा, भुवन चंद्र लोहनी, बलवंत सिंह, इंद्र सिंह, दिनेश मेहता, जगदीश पाठक आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments