HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: मजगांव निवासी लाइनमैन की हार्ट अटैक से मौत

बागेश्वर: मजगांव निवासी लाइनमैन की हार्ट अटैक से मौत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के कांडा पुलिस क्षेत्रांतर्गत मजगांव निवासी ऊर्जा निगम में तैनात लाइनमैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वह दो दिन से बुखार से पीड़ित था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कांडा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत मजगांव निवासी 36 वर्षीय प्रवीण सिंह पुत्र मदन सिंह दो दिन से बुखार से पीड़ित था। उसे परिजन पहले कांडा अस्पताल लाए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। शनिवार की रात दो बजे उसे हार्ट अटैक आ गया। इससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। रविवार को शव का पंचनामा किया। उसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि कांडा से वह रेफर होकर जिला अस्पताल आया था। इधर जिला अस्पताल के डॉ. सीएमएस भैसोड़ा ने बताया कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मृतक के दो बच्चे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments