HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मानव श्रृंखला बनाई, स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली

अल्मोड़ा: मानव श्रृंखला बनाई, स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा चौघानपाटा से हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा तक मानव श्रृंखला बनाई। स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जागरूकता रैली में स्कूली बच्चों ने नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। स्कूली छात्रों द्वारा स्वच्छता की शपथ भी ली गई। इस आयोजन के अंतर्गत विद्यालयों में भाषण, निबंध तथा पेंटिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मानव श्रृंखला में राजकीय बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा, राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा, बीयर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य कन्या इंटर कालेज, एडम्स इंटर कॉलेज, विवेकानंद बालिका इंटर कालेज अल्मोड़ा द्वारा शिक्षकों सहित छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विद्या कर्नाटक ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments