HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत जन जागरुकता रैली निकाली

बागेश्वर: स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत जन जागरुकता रैली निकाली

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: विद्यार्थियों ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत जन जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सुनो गौर से दुनिया वालो नदियों में न कूड़ा डालो आदि प्रेरणाप्रद नारे लगाए।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

81 यूके बटालियन एनसीसी कमान अधिकारी कर्नल सत्येंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर यह रैली आयोजित की गई। तहसील से रैली को हरी झंडी दिखाई। जिसमें एनसीसी के अलावा रासेयो के स्वयंसेवी भी शामिल हुए। उन्होंने तहसील से नगर पालिका परिषद तक जागरूकता रैली निकाली। ब्रांड एम्बेसडर वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा ने कहा कि सुंदर नगर बनाना है। जिसमें युवाओं की अहम भूमिका है। लोगों को गंदगी करने से बचना है। सार्वजनिक स्थानों को सभी को मिलकर स्वच्छ रखना है। कूड़ादान पर ही कूड़ा डालना है। पालिका को प्रत्येक व्यक्ति ने सहयोग करना है। कहा कि जिले की पहचान स्वच्छता से होती है। यह बागनाथ नगरी है। धार्मिक पर्यटक यहां आते हैं। वह यहां की छवि देश-विदेश तक ले जाते हैं। सफाई निरीक्षक रजत कुमार, राजेश आगरी, हेमलता लोहनी, सविता जोशी, नेहा जोशी, राजवीर, ओम प्रकाश, मुन्ने लाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments