HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: दो माह में भी मनोज की मौत का पर्दाफाश नहीं

बागेश्वर: दो माह में भी मनोज की मौत का पर्दाफाश नहीं

✍️ जिला मुख्यालय पर पहुंचकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सीबीसीआईडी जांच की मांग

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भैरुचौबट्टा निवासी मनोज के मौत के मामले का पर्दाफाश आज तक नहीं हो पाया है। जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। मामले की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की है। जांच नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

मालूम हो कि दो महीने पहले भैरूचौबट्टा निवासी मनोज का शव जीप के कॅरियर पर लटका मिला था। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद राजस्व पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। बाद में जांच रेग्यूलर पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने हत्या के मुकदमे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया। इससे मृतक के परिजन नाराज हो गए। उन्होंने तब भी प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें आश्वस्त किया था कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा। बुधवार को मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मामले की सीबीसीआईडी जांच की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर केशर राम, दिनेश चंद्र, गोकुल कुमार, जोगा राम, भाववा देवी, सोनिया, गंगा राम, रतन राम, सोनू, मोहन राम, रमेश राम आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments