HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: किसानों की आर्थिकी बढ़ाने को उठाएं ठोस कदम—भटगांई

बागेश्वर: किसानों की आर्थिकी बढ़ाने को उठाएं ठोस कदम—भटगांई

ADVERTISEMENTS

✍️ जिलाधिकारी ने शामा क्षेत्र में पहुंचकर किसानों की खेती व बागवानी का जायजा लिया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि किसानों की आर्थिकी को बढ़ाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किये जाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित किया जाय। उन्होंने अधिकारियों को कीवी के साथ ही मेडिसन एरोमैटिक प्लांट की दिशा में कार्य करते हुए आजीविका संवर्द्धन के लिए रोजमैरी व अन्य औषधि पौधों के उत्पादन पर जोर दिया। इसके लिए एनआरएलएम समूह की महिलाओं को भी प्रेरित करने को कहा। उन्होंने महिलाओं से भी आगे आने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी भटगांई ने मंगलवार को शामा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रगतिशील किसानों की खेती व बागवानी का जायजा लिया तथा शामा ग्रोथ सेंटर देखा। प्रगतिशील किसानों की मेहनत को सराहा। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने के प्रसास किए जाए तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कीवी उत्पादन की संभावना अधिक है, इस मिशन में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएं। कीवी औषधि गुणों से भरपूर होने के साथ ही इसे जंगली जानवर नुकसान नही पहुँचाते है। उन्होंने मेडिसन एरोमैटिक प्लांट की दिशा में कार्य करते हुए आजीविका संवर्द्धन के लिए रोजमैरी के उत्पादन के लिए एनआरएलएम समूह की महिलाओं को भी प्रेरित करने को कहा। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में किसानों की आर्थिकी को और तेजी से बढ़ाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किये जाएं। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ किसानों को मिले।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिले में कीवी मिशन के तहत तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि कीवी, रोजमैरी व अन्य औषधि पौधों के उत्पादन में वृद्धि के साथ ही पैकेजिंग और मार्केटिंग की दिशा में भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि कीवी व अन्य उत्पादन में वृद्धि जिले में किसानों की आर्थिकी को बढ़ाने में गैम चेंजर साबित होंगे। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष सड़क, पशु अस्पताल सहित अन्य समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने उचित कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि जिला योजना व अन्य माध्यमों से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। समय-समय पर तकनीकी सहायता व प्रशिक्षण किसानों को प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए उद्योग विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान में सीडीओ आरसी तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या, राम सिंह कोरंगा, भवान सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments