HomeUttarakhandAlmoraद्वाराहाट : मनरेगा की अवशेष धनराशि का कीजिए भुगतान, कोरोना काल में...

द्वाराहाट : मनरेगा की अवशेष धनराशि का कीजिए भुगतान, कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे ग्राम प्रधान और श्रमिक, ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

द्वाराहाट/अल्मोड़ा। विकासखंड द्वाराहाट की तमाम ग्राम पंचायतों में इस कोरोना काल में तमाम ग्राम प्रधानों व श्रमिकों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। जिसका कारण यह है कि मनरेगा की धनराशि व सामग्री का समय से वितरण नही किया जा रहा है।
क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम संबोधित ज्ञापन पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट को सौंपते हुए कहा कि धनराशि अवमुक्त नही होने से मनरेगा से सम्बन्धित कुशल और अर्ध कुशल श्रमिक मनरेगा में काम करने के लिए इच्छुक नही रह गए हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायतों को मनरेगा के तहत सामग्री के क्रय करने के लिए भी अवशेष धनराशि अवमुक्त नही हो पा रही है। जिससे पूरे द्वाराहाट ब्लॉक में कोई भी ग्राम पंचायत मनरेगा का कार्य करने में असमर्थ है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष से द्वारहाट ब्लॉक की ग्राम पंचायतों को मनरेगा की अवशेष धनराशि समय से अवमुक्त कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान रमेश सिंह बोरा, राजेंद्र सिंह, तारा बिष्ट, नीमा देवी, जीवन लाल, रेखा आर्या, हिमानी देवी, पुष्पा देवी, जीवन लाल आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments