HomeCovid-19ब्रेकिंग न्यूज : एम्स ऋषिकेश में दो कोरोना पीड़ितों ने तोड़ा दम

ब्रेकिंग न्यूज : एम्स ऋषिकेश में दो कोरोना पीड़ितों ने तोड़ा दम

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित दो कोविड पॉजिटिव पेशेंट की मौत हो गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति जो कि गले में दर्द, खांसी, बुखार व सांस लेने की तकलीफ की शिकायत पर बीती 8 अगस्त को एम्स इमरजेंसी में आया था, जिसका कोविड सेंपल लिया गया जो कि पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जहां रविवार की देररात उक्त मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरा मामला बिजनौर का है। मोहल्ला चासरी, बिजनौर उत्तरप्रदेश निवासी 30 वर्षीया महिला जो कि सड़क दुर्घटना में घायल होने पर बीते माह 19 जुलाई को एम्स इमरजेंसी में आई थी। महिला के सिर में गहरी चोट थी,जिसका कोविड सेंपल पॉजिटिव पाया गया था। कोविड वार्ड में भर्ती उक्त महिला की रविवार मध्यरात्रि में उपचार के दौरान मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments