HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: विद्यालयों की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन

बागेश्वर: विद्यालयों की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ जिले में धूमधाम से मनाई भारत रत्न पंडित जीबी पंत की जयंती

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिला मुख्यालय में लोनिवि तिराहे पर स्थापित पंत मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। पंत समारोह समिति ने पंत चौक बाजार में कार्यक्रम आयोजित किए। उन्हें भावपूर्ण स्मरण कर याद किया। विद्यालयों की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।

जिलाधिकारी ने पं.गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हुए नमन किया। उनके जीवनी तथा कृत्य पर प्रकाश डाला। कहा कि पंत भारत रत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता, तर्क के धनी थे। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंत प्रबुद्ध वर्ग के प्रबल मार्गदर्शक रहें। देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा, कृषि सुधारों तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष किया। समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में उनकी अग्रणीय भूमिका रही थी। उन्हें पूरा देश याद तथा स्मरण कर रहा है।

विधायक पार्वती दास ने ने पंत को याद करते हुए नमन किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। उन्हें पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका, सीओ अंकित कंडारी,सुरेश खेतवाल, संयोजक गोविंद सिंह भंडारी, दलीप सिंह खेतवाल, रवि करायत, नरेंद्र खेतवाल, प्रेम सिंह हरड़िया, हरीश सोनी, जयंत सिंह भाकुनी, रेडक्रसस चेयरमैन संजय साह जगाती, किशन सिंह मलड़ा, केवलानंद कांडपाल आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस ने धूमधाम से मनाई जयंती

जिला कांग्रेस कमेटी ने पंत जयंती धूमधाम के साथ मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला समेत तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे। उधर, पंत जयंती पर पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments