HomeUttarakhandAlmoraजैंती : सैनोली महिला मंगल दल बना, पनुली अध्यक्ष व मुन्नी सचिव

जैंती : सैनोली महिला मंगल दल बना, पनुली अध्यक्ष व मुन्नी सचिव

जैंती/अल्मोड़ा। जैंती तहसील के लमगड़ा ब्लाक अंतर्गत ग्रामसभा सैनोली में महिला मंगल दल का गठन हो गया है। जिसमें पनुली देवी अध्यक्ष व मुन्नी देवी सचिव बनी हैं।
तहसील मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर ग्रामसभा सैनौली में महिलाओं आम सभा करके महिला मंगल दल का सर्वसम्मति से गठन कर लिया। जिसमें पनुली देवी अध्यक्ष, हेमा देवी उपाध्यक्ष, पूर्व प्रधान मुन्नी देवी सचिव, गीता नेगी उप सचिव व हेमा देवी कोषाध्यक्ष चुनी गई हैं। इनके अलावा गंगा देवी, बचुली देवी, दीपा नेगी, पनुली देवी, आनंदी देवी, तारी देवी, बसंती देवी, भावना नेगी, नंदी देवी, ममता बिष्ट व बिशनी देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पनुली देवी ने कहा कि महिला मंगल दल गांव के विकास के लिए अग्रणी भूमिका निभाएगा और महिलाओं के उत्थान के लिए कमर कसकर कार्य करेगा। बैठक में गांव की युवती एड. किरन नेगी ने गांव की महिलाओं को हर रचनात्मक कार्य सहयोग देने का विश्वास दिलाया। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह नेगी ने भी हर सम्भव सहयोग करने का वादा किया।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments