HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: डीएम विनीत तोमर व सीडीओ आकांक्षा को विदाई दी

अल्मोड़ा: डीएम विनीत तोमर व सीडीओ आकांक्षा को विदाई दी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज यहां कलेक्ट्रेट में स्टाफ ने स्थानांतरण पर जिलाधिकारी विनीत तोमर को विदाई दी। इस मौके पर उन्हें प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे को विदाई दी गई। मालूम हो कि जिलाधिकारी का स्थानांतरण कुमाऊं मंडल विकास निगम नैनीताल और सीडीओ आकांक्षा का तबादला सीडीओ हरिद्वार के पद हुआ है।

कलेक्ट्रेट में आयोजित विदाई समारोह में जनपद के उप जिलाधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट स्टाफ ने जिलाधिकारी को विदाई दी और उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी तोमर ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी अपनी जिम्मेदारी को बिना किसी लोभ लालच के निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में आने का ध्येय ही जनता के लिए काम करना है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, एसडीएम द्वाराहाट सुनील कुमार राज, एसडीएम भिकियासैंण सीमा विश्वकर्मा, एसडीएम सल्ट संजय कुमार, तहसीलदार सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

वहीं विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे को भी आज विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विदाई दी। उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित भी किया और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी एसके पंत सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments