HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर की 04 बेटियां करेंगी उत्तराखंड फुटबॉल का प्रतिनिधित्व

बागेश्वर की 04 बेटियां करेंगी उत्तराखंड फुटबॉल का प्रतिनिधित्व

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बागनाथ फुटबाल क्लब एंड एकेडमी की 04 होनहार बेटियों का चयन नेशननल टीम के लिए हुआ है। चारों बेटियां उत्तराखंड की टीम से प्रतिनिधित्व करेंगी।

कोच नरीज पांडे ने बताया कि खुशबू आर्या, वर्षा आर्या, हर्षिता बिष्ट तथा शिवानी राज का चयन सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चारों ही उत्तराखंड से खेलेंगी। प्रतियोगिता नीमच मध्य प्रदेश में 8 से 17 सितंबर तक खेली जाएगी। इनके चयन पर विधायक पार्वती दास, जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, अध्यक्ष सुंदर रावल, सचिव ललित कनवाल, सूरज जोशी, दिलीप मेहरा, महिपाल गाड़िया, विजय रावत, नवीन रावल, कविता खेतवाल, रमेश रावत, दिव्या, कोमल, मुस्कान, गरिमा, आदि ने ख़ुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments