HomeUttarakhandChamoliचमोली : डीएम हिमांशु खुराना को अधिकारियों-कार्मिकों ने दी भावभीनी विदाई

चमोली : डीएम हिमांशु खुराना को अधिकारियों-कार्मिकों ने दी भावभीनी विदाई

चमोली | जिलाधिकारी हिमांशु खुराना का शासन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाई और सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर स्थानांतरण होने के बाद शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। जिलाधिकारी ने सीमांत जनपद चमोली में 03 साल, 01 माह, 07 दिनों के लंबे समय तक अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने जिलाधिकारी के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक और सीमांत जनपद चमोली में उनके कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अपने सेवाकाल में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों से मिले सहयोग और आम जनता के प्यार को सराहा और सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान जिस तरह सभी का सहयोग मिला, वह हमेशा याद रहेगा। इस दौरान अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए जिलाधिकारी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments