HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी पंडित जीबी पंत की जयंती,...

बागेश्वर: जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी पंडित जीबी पंत की जयंती, प्रतियोगिताएं होंगी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के जिला संयोजक एडवोकेट गाेविंद सिंह भंडारी ने कहा कि पंत की 137वीं जयंती 10 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

पत्रकार वार्ता में एडवोकेट भंडारी ने कहा कि विकास खंड स्तर पर बालक-बालिका भाषण, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित हो रहीं हैं। राजकीय बालिका इंटर कालेज बागेश्वर, कांडा, कपकोट, पाये नोडल हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह सौन के निर्देशन में प्रतियोगिता हो रहीं हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं राइंका बागेश्वर के प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी के संयोजन मे होंगे। जयंती दिवस पर सभी विद्यालयों तथा सरकारी कार्यालयों में पंत के चित्रों पर माल्यापर्ण होगा। मुख्य कार्यक्रम सूजरकुंड पंत तिराहे पर आयोजित होंगे। नरेंद्र सिंह खेतवाल तथा जयंत सिंह भाकुनी का संयोजन रहेगा। कहा कि कपकोट के लिए विमल ऐठानी, गरुड़ में एडवोकेट हरीश जोशी को संयोजक बनाया गया है। भंडारीसेरा में व्यापक सहभोज कार्यक्रम सूबेदार प्रयाग सिंह भंडारी के संयोजन में होगा। इसके अलावा जिला बार ऐसोसिएशन भवन में काव्य गोष्ठी होगी। वरिष्ठ कवि गोपाल दत्त भट्ट को सम्मानित किया जाएगा। कुमांऊनी कवि मोहन चंद्र जोशी तथा वृक्ष प्रेमी संचालन करेंगे। कवि सम्मेलन की व्यवस्थाएं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हयात सिंह परिहार करेंगे। पंत जयंती समारोह समित के मुख्य संरक्षक रणजीत सिंह बोरा, संरक्षक दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, बाला दत्त तिवारी, कमल पांडे उपस्थित रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments